यूरोप में आधुनिक राष्ट्रवाद के साथ ही राष्ट्र राज्यों का उदय हुआ | इससे अपने बारे में लोगों की समझ भी बदलने लगी | भारत भी एक उपनिवेश था | जिससे उपनिवेशवाद विरोधी आंदोलन के साथ उनकी गहरे नाते जुड़ने लगे | इसके खिलाफ संघर्ष के दौरान लोग आपसी एकता को पहचानने लगे थे | (NCERT Solutions : bharat me rashtravad)
समूह पर उपनिवेशवाद का असर एक जैसा नहीं था | उनके अनुभव भी अलग थे | इस अध्याय में हम इसके बारें में अध्ययन करेंगे | यहाँ संघर्ष की नई पद्धति सामने आने लगी | प्रथम विश्वयुद्ध ने एक नई आर्थिक और राजनीतिक स्थिति उत्पन्न की थी |
रक्षा खर्च में भारी इजाफा हुआ | खर्चे की भरपाई करने के लिए कर्ज लिए गए | करों में वृद्धि की गई | सीमा शुल्क बढ़ा दिया गया | आयकर शुरू कर दिया गया | 1913 से 1918 के बीच में आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई | सिपाही भर्ती किया गए | ग्रामीण इलाकों में गुस्सा व्याप्त हुआ |
सत्याग्रह का विचार :
सत्याग्रह का विचार महात्मा गांधी ने दिया था | वे जनवरी 1915 में भारत लौटे थे | इससे पहले दक्षिण अफ्रीका में थे | वहां सरकार के खिलाफ उन्होंने लोहा लिया था | लोहा लेने के लिए उन्होंने अहिंसा का रास्ता अपनाया | उन्होंने इसको सत्याग्रह नाम दिया | (bharat me rashtravad)
1917 में उन्होंने बिहार के चंपारण का दौरा किया | दमनकारी बागान व्यवस्था के खिलाफ किसानों को संघर्ष के लिए प्रेरित किया | 1917 में गुजरात के खेड़ा में किसानों की मदद की | इसके लिए सत्याग्रह किया | 1918 में अहमदाबाद में सूती कपड़ा कारखानों में मजदूरों के बीच में आंदोलन किया | यहाँ भी अहिंसा का साथ नहीं छोड़ा |
सत्याग्रह का अर्थ आत्मबल है | सत्य ही आत्मा का आधार होती है | इसलिए अहिंसा सर्वोच्च धर्म है |
रोलेट एक्ट :-
इस एक्ट में कोई भी भारतीय नहीं था | यह 1919 में पास हुआ | इसे इंपीरियल लेजिस्लेटिव काउंसिल ने पास किया | इसके खिलाफ 6 अप्रैल को हड़ताल से नागरिक अवज्ञा शुरू होनी थी |
13 अप्रैल को जलियांवाला बाग में शांतिपूर्ण सभा पर जनरल डायर ने गोलियां चलवा दी | सैकड़ों की संख्या में लोग मारे गए | परिणाम स्वरूप विरोध बढ़ने लगा | गांधी जी ने सत्याग्रह वापस ले लिया |
Description | Download Link |
---|---|
Book Full Chapter In Hindi | Click Here |
Book Full Chapter In English | Click Here |
Full Chapter Solutions In Hindi | Click Here |
Full Chapter Solutions In English | Click Here |
Chapter Quiz In Hindi | Click Here |
Chapter Quiz In English | Click Here |